सोनम कपूर की अगली फिल्म में दिखेंगे पापा द ग्रेट अनिल कपूर भी

0
256

मुम्बई। होम प्रोडक्शन फिल्म वीरे दी वेडिंग और राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त सोनम कपूर की अगली फिल्म घोषित हो चुकी है।

दिलचस्प बात तो यह है कि इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ उनके पापा और फिल्म अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा करेंगी।

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने जियो एमएएमआई फिल्म उत्सव के मौके मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हमारे के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है। हम खुश हैं कि इसके लिए अनिल कपूर हमारे साथ हैं। असल में, अनिल कपूर और सोनम कपूर फिल्म में बातौर कलाकार काम कर रहे हैं।’

कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। हालांकि, शैली चोपड़ा ने पिछले साल संजय दत्त के साथ निर्देशन डेब्यु करने की बात कही थी, जो किसी कारण अधर में लटककर रह गई।

बता दें कि अनिल कपूर इनदिनों फन्ने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्माण फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं।

इसके अलावा अनिल कपूर अभिनव बिंद्रा बायोपिक में अपने बेटे और नवोदित अभिनेता हर्षवर्धन कपूर के साथ लीड भूमिका में नजर आएंगे।