इस प्रमाण पत्र के साथ रिलीज होगी बेवॉच, प्रियंका पर नहीं चली केंफिप्रबो की कैंची

0
274

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के चाहकों के लिए खुशख़बर है कि अभिनेत्री की हॉलीवुड डेब्‍यु फिल्‍म बेवॉच को भारत में रिलीज करने के लिए केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाण पत्र मिल गया और वो भी प्रियंका चोपड़ा के किसी भी सीन को बिना काटे।

जानकारी के मुताबिक 2 जून 2017 को रिलीज होने वाली प्रियंका चोपड़ा और ड्वेन जॉनसन अभिनीत फिल्‍म बेवॉच को केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने ए प्रमाण पत्र दिया है।

वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक, क्‍या आप ने देखा?

बता दें कि इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्‍ड लुक में नजर आएंगी। लेकिन, केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने प्रियंका चोपड़ा के लुक को लेकर किसी भी तरह का एतराज व्‍यक्‍त नहीं किया।

हालांकि, बोर्ड ने बेवॉच निर्माताओं को फिल्‍म में पांच कट लगाने की हिदायत दी है, जिसमें एक दृश्‍य और चार मौखिक सीन शामिल हैं।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी ने कहा, ‘फिल्‍म में बिकिनी सीनों को हटाने की कोई आवश्‍यकता नहीं लगी और भारतीय फिल्‍म निर्माताओं को बिकिनी पर शोर मचाना बंद करना चाहिये। हां, फिल्‍म में जो सीन काटने को कहा गया है, उनमें गाली गालौच और कुछ एतराजजनक शब्‍द थे।’