महेंद्र सिंह धोनी से मिलने को बेकरार हुईं अभिनेत्री दिशा पाटनी

0
284

मुंबई। फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ हिन्‍दी सिने जगत में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कहा, ‘मैं महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए बेकरार और उत्साहित हूं।’

फिल्म ‘एमएस धोनी’ में धोनी की प्रेमिका बनीं दिशा पाटनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं कब धोनी से मिलूंगी, लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं। और मैं उनसे मिलने पर फिल्म और उनके किरदार के बारे में खुलकर बात करूंगी’

दिशा पाटनी ने फिल्‍म किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिल्म के कलाकार वास्तविक जीवन के पात्रों से प्रेरित हैं, इसलिए आपको कियारा में साक्षी और सुशांत में धोनी की झलक महसूस होगी। मैं उम्‍मीद करती हूं कि धोनी को मुझमें प्रियंका दिखाई पड़े क्‍योंकि अधिकतर लोग उसके बारे में नहीं जानते हैं।’

disha-patani

गौरतलब है कि इससे पहले दिशा पाटनी तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में दिखाई दीं थीं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं।

‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में हैं। इसमें कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका में हैं और दिशा पाटनी धोनी के पहले प्यार प्रियंका झा की भूमिका में हैं।

दिशा पाटनी विश्‍व प्रसिद्ध अभिनेता जैकी चैन अभिनीत फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में भी दिखाई देंगी। -अईएएनएस