इस फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यु करेंगी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी!

0
231

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्‍यु करने की तैयारी हैं। जी हां, ख़बर है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जह्नवी कपूर जल्‍द बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन कपूर की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में करन जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस धर्मा प्रोडक्‍शन के रास्‍ते सिल्‍वर स्‍क्रीन पर कदम रखेंगी।

jahnvi-kapoorअभिनेता अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्‍म ‘2 स्टेट्स’ का निर्देशन कर चुके निर्देशक अभिषेक वर्मन शिद्दत नामक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्‍म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन नजर आ सकते हैं।

अभिषेक वर्मन निर्देशित आगामी फिल्‍म शिद्दत के लिए जाह्नवी से पहले आलिया भट्ट को लेने का विचार चल रहा था। लेकिन, अब करन जौहर और निर्देशक अभिषेक की सूई जाह्नवी पर अटक गई है।

हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्‍टि होना बाकी है।

चलते चलते…
इससे पहले पिछले साल ख़बर आई थी कि जाह्नवी दक्षिण भारत में दुलकेर सलमान के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। लेकिन, इस ख़बर के बाद इस मामले में कोई अपडेट नहीं आया। मतलब कि फिल्‍म का विचार छोड़ दिया गया है। इस फिल्‍म को केवी विजेंद्रा प्रसाद बनाने वाले थे।