हो जाइए तैयार! अनिल कपूर और शेखर कपूर की वापसी जल्द

0
234

मिस्टर इंडिया जैसी यादगार फिल्म देने वाली निर्देशक अभिनेता जोड़ी शेखर कपूर और अनिल कपूर ने जल्द वापसी करने के संकेत दिए हैं।

हाल ही में अनिल कपूर और शेखर कपूर की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों महानुभावों ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में विचार विमर्श किया।

अनिल कपूर ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं déjà vu! जैसा अनुभव कर रहा हूं। शेखर कपूर और मैं कुछ नया और रोमांचक करने के बारे में गहन चर्चा कर रहे हैं। हम कुछ जुदाई करने की उम्मीद करते हैं, जो हमने मिस्टर इंडिया से किया था। टोपी एडजस्टमेंट उस समय भाग्यशाली रही थी और इस बार भी कुछ कमाल कर सकती है।’

गौरतलब शेखर कपूर लंबे समय से फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनको सफलता नहीं मिल पा रही है। टाइम मशीन और पानी नामक दोनों फिल्में केवल चर्चााओं तक सीमित रह गई।

और मिस्टर इंडिया के सीक्वल की बात भी लंबे समय से चल रही है। लेकिन, शेखर कपूर इस फिल्म को बनाने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पा रहे थे।

उम्मीद है कि अनिल कपूर और शेखर कपूर कुछ बेहतरीन सोच रहे होंगे।