अजय देवगन की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी गोलमाल अगेन

0
260

मुंबई। शिवाय स्टार अजय देवगन अभिनीत फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स आॅफिस पर निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म गोलमाल अगेन ने अब तक दुनिया भर में लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

जानकारी के अनुसार भारतीय बॉक्स आॅफिस कलेक्शन के मामले में अजय देवगन अभिनीत फिल्म गोलमाल अगेन ने सिंघम रिटर्न्स का रिकॉर्ड कलेक्शन आंकड़ा पार कर लिया है, जो 141 करोड़ करोड़ था।

बॉक्स आॅफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्मकार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन ने पहले सप्ताह में लगभग 136.08 करोड़ का कलेक्शन किया और अगले तीन दिनों में लगभग 31.44 करोड़ का शानदार कलेक्शन करते हुए केवल शुरूआती दस दिनों में 167.52 करोड़ के आंकड़े को छू लिया।

इसके अलावा विदेशी बाजार में भी फिल्म ने 37.60 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म कारोबार विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म गोलमाल अगेन आने वाले दिनों में भी शानदार कलेक्शन करने में सफल रहेगी और जल्द ही भारतीय बॉक्स आॅफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

गौरतलब है कि गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन में अजय देवगन के अलावा परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश ने भी अहम भूमिकाएं निभायी हैं।

अजय देगवन की अन्य फिल्मों का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन आंकड़ा

गोलमाल 3 2010 107.00 करोड़

सन आॅफ सरदार 2012 105.03 करोड़

बोल बचन 2012 102.00 करोड़

शिवाय 2016 100.35 करोड़

सिंघम 2011 100.00 करोड़