प्रियंका चोपड़ा की पोशाक से पीएम नरेंद्र मोदी को कोई दिक्‍कत नहीं!

0
275

मुम्‍बई। याद है ना! मई 2017 के अंत में हॉलीवुड बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की बर्लिन में हुई मुलाकात, जो सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की पोशाक के कारण चर्चा का विषय बन गई थी।

लेकिन, इस मामले में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, जो फिल्‍म निर्माण में प्रियंका चोपड़ा का साथ दे रही हैं, ने डीएनए अवर्स  के साथ बात करते हुए इस मामले में जबरदस्‍त खुलासा किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा की मां के अनुसार प्रियंका की नेकलाइन उसकी मुलाकात के लिए बिलकुल सही थी। उसके हाथ भी ढंके हुए थे। जब प्रियंका लॉबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, उस समय प्रियंका फिल्‍म बेवॉच के प्रचार के लिए रवाना हो रही थी। ऐसे में प्रियंका प्रधानमंत्री से कुछ समय इंतजार करने का निवेदन नहीं कर सकती थी ताकि वह साड़ी पहनकर आ सके।

जब बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली प्रियंका चोपड़ा

आगे मधु चोपड़ा ने कहा, ‘हमने प्रोटोकॉल अधिकारी, जिसने प्रियंका चोपड़ा का स्‍वागत किया था, से इस बारे में बात की, तो उनको भी प्रियंका की पोशाक में कोई दिक्‍कत नजर नहीं आई। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बारे में प्रोटोकॉल अधिकारी को कोई शिकायत नहीं की।’

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात की थी, उस समय प्रधानमंत्री भी बर्लिन यात्रा पर थे, और प्रियंका चोपड़ा भी बेवॉच के प्रचार के लिए बर्लिन में मौजूद थी। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मुलाकात को संयोगवश करार दिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को काफी ट्रॉल किया गया।

Images From Priyanka’s Instagram

More News