जब बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली प्रियंका चोपड़ा

0
313

मुम्‍बई। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, जो अपनी हॉलीवुड डेब्‍यु फिल्‍म बेवॉच के प्रचार में जुटी हुई हैं, ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बर्लिन में मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडियाई खातों पर इस बाबत जानकारी साझी की।

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी दौरे पर हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फिल्‍म बेवॉच के प्रचार के लिए बर्लिन पहुंची हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, ‘बर्लिन में आज सुबह बहुत प्‍यारा संयोग हुआ था। मैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों एक ही समय पर बर्लिन में थे। शुक्रिया नरेंद्र मोदी सर, आप ने अपने व्‍यस्‍त समय में से कुछ समय मेरे के लिए निकाला।’

वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक, क्‍या फिल्‍म प्रचार का फंडा?

प्रियंका चोपड़ा और नरेंद्र मोदी की यह तस्‍वीर अपने आप में बहुत खुश कहती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रियंका चोपड़ा की ओर देखना और प्रियंका चोपड़ा की आंखों में अजब सी चमक।

इस फोटो से हॉलीवुड फिल्‍म बेवॉच को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ उछाल मिले न मिले। लेकिन, यह फोटो प्रियंका चोपड़ा के फैन्‍स को खुश होने का मौका जरूर देगी।