प्रेम संबंधों को लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

0
230

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का रास्ता नाप चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने प्रेम संबंधों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मफेयर को दिए विशेष साक्षात्कार में सिंगल होने का दावा किया। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनको जीवन साथी की तलाश है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘नहीं, फिलहाल कोई नहीं है। मैं विवाह में विश्वास करती हूं। मैं गंभीर संबंध में थी। लेकिन, लगभग एक साल से अकेली हूं। मैं कई लोगों से मिली और उनके साथ सैर सपाटा भी किया। उन्हें प्रभावित करने के मौके भी दिए, लेकिन, बात नहीं बनी।’

खुद को संत न मानने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘सचमुच, मैं लंबे समय बाद अकेली हुई हूं। मुझे काफी अहमियत मिलती है। मैं इसको किस तरह संभालूं, यह मुझे नहीं पता। बिलकुल, मुझे यह पसंद है। मैं लड़की हूं और मैं बहुकीमती हूं।’

प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि वह तब तक अकेली हैं, जब तक उनकी उंगली में किसी की अंगूठी नहीं आ जाती है।