प्रि‍यंका चोपड़ा के हाथ से नि‍कली संजय लीला भंसाली की ‍फि‍ल्‍म!

0
402

जैसा कि‍ सब जानते हैं कि‍ प्रि‍यंका चोपड़ा को हिंदी सि‍नेमा से दूरी बनाए काफी समय हो चुका है। हालांकि‍, बीच बीच में प्रि‍यंका चोपड़ा के कमबैक की ख़बरें आती रहती हैं।

काफी समय पहले सुनने में आया था कि‍ प्रि‍यंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली प्रोडक्‍शन हाउस की फि‍ल्‍म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। पर, अब ऐसा होता मुश्‍कि‍ल लग रहा है क्‍योंकि‍ संजय लीला भंसाली ने उस फि‍ल्‍म को ठंडे बस्‍ते में डाल दि‍या।

इस कारण सुपर स्‍टार सलमान खान माने जा रहे हैं। दरअसल, सलमान खान की भारत में प्रि‍यंका चोपड़ा लीड भूमि‍का में नजर आने वाली थी। यहां तक कि‍ फि‍ल्‍म भारत के लि‍ए प्रि‍यंका चोपड़ा के नाम की आधि‍कारक घोषणा भी हो गई थी।

प्रियंका ने अचानक शादी का बहाना बनाकर फिल्‍म से अपना नाम वापस ले लिया था। इस बात का सलमान खान को कथित तौर पर काफी बुरा लगा।

दिलचस्‍प बात तो यह थी कि सलमान खान की नापसंद के बावजूद अब्‍बास अली जाफर ने प्रियंका चोपड़ा को फिल्‍म में लिया।

इस हादसे के बाद भले ही सलमान खान खुलकर न बोल रहे हों, लेकिन, प्रियंका चोपड़ा के अचानक पीछे हटने से सलमान खान को बेहद बुरा तो लगा है।

और हाल ही में सलमान खान ने अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर संजय लीला भंसाली के साथ इंशाल्‍लाह नामक फिल्‍म करने की घोषणा की है, जो संजय लीला भंसाली के लिए सबसे बड़ी खुशख़बर है। ऐसे में संजय लीला भंसाली प्रियंका चोपड़ा के साथ काम का मन बनाकर अपने फिर से मीठे हो रहे रिश्‍ते को ख़राब नहीं करेंगे।