प्रियंका ने जीता ‘Sexiest Eyes’ खिताब

0
222

Priyanka chopra 0071

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदियों पर हैं। भले ही, भारत में उनकी ‘जय गंगाजल’ धूम नहीं मचा सकी। मगर, उनकी आंखों ने विदेशियों को मोहित कर रखा है।

जी हां। ख़बर है कि विक्टोरिया सीक्रेट ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आंखों को विश्‍व की सबसे सेक्सी आंखें बताया है। विक्‍टोरिया सीक्रेट ने अपनी वार्षिक सूची ‘वॉट इज सेक्‍सी’ 2016 जारी की है। इस बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को शुमार किया गया है।

इसके अलावा इस सूची में जेनिफर लोपेज, कैली जेनिफर और कैरी वाशिंगटन जैसी हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी जगह बनाई है। इतना ही नहीं, ‘बेवॉच’ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के विदेशी शो ‘क्वांटिको’ की कास्ट को टीवी पर सबसे सेक्सी बताया गया है। इसके अलावा टाइम 100 सूची 2016 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कमर कस ली है। उनकी टीम उनको इस श्रेणी में लाने के लिए प्रयासरत है।