क्‍या जोया की फिल्‍म में होंगे आलिया, रणवीर ?

0
280

मुंबई। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि बॉलीवुड की जानी मानी निर्देशक जोया अख्तर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बना सकती है।

आज ट्विटर पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का ट्रेंड चला एवं दोनों की एक तस्‍वीर भी वायरल हुई।

सूत्रों की मानें तो यह जोया अख्‍तर की फिल्‍म का दृश्‍य है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्‍टि होना बाकी है। वहीं, कुछ अन्‍य सूत्रों का कहना है कि यह एक ट्रवेल एजेंसी का विज्ञापन है, जिसमें आलिया, रणवीर सिंह अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार, ज़ोया अख्तर ने पिछले वर्ष रणवीर सिंह को लेकर फिल्म ‘‍दिल धड़कने दो’ बनायी थी। और चर्चा थी कि उनकी अगली फिल्‍म में भी रणवीर सिंह होंगे। और इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट काम करती नजर आ सकती है।

यदि ख़बर सत्‍य है तो रणवीर और आलिया पहली बार साथ फिल्म करते हुए नजर आएंगे। चर्चा है कि यह फिल्म रोमांटिक होगी जिसमें भरपूर कॉमेडी भी होगी। और फिल्म में रणबीर कपूर भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, रणबीर कपूर सोलो एक्‍टर वाली फिल्‍मों को तरजीह देते हैं।