श्रद्धा कपूर को मिला साइना नेहवाल के माता-पिता का आशीर्वाद

0
302

मुम्बई। लंबे समय तक बैडमिंटन खेल का अभ्यास करने के बाद श्रद्धा कपूर ने अंत कैमरे के सामने जा चुकी हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म, जो साइना नेहवाल के जीवन से प्रेरित है, की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग मढ़ आईलैंड में आरंभ हुई। साइना नेहवाल के माता पिता ने शूटिंग स्थल पर पहुंच कर श्रद्धा कपूर को आशीर्वाद दिया।

सूत्रों के अनुसार श्रद्धा कपूर ने किरदार के साथ न्याय करने के लिए साइना नेहवाल के जीवन को करीबी से समझने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, श्रद्धा कपूर ने समय समय पर साइना नेहवाल के साथ मुलाकात भी की।

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म स्त्री ने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छी कमाई की है।

रिपोर्ट : अनिल बेदाग