श्रद्धा कपूर ने आदित्‍य रॉय कपूर को नहीं दिया लिप-किस!

0
246

मुम्‍बई। फिल्‍मकार करण जौहर और मणि रत्‍नम निर्मित फिल्‍म ओके जानु का आधिकारिक पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है। करण जौहर ने फिल्‍म का पोस्‍टर जारी करते हुए रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।

फिल्‍मकार शाद अली निर्देशित ओके जानु के पहले आधिकारिक पोस्‍टर में श्रद्धा कपूर आदित्‍य रॉय कपूर को लिप किस तो कर रही हैं। लेकिन, आदित्‍य रॉय कपूर के मुंह पर हाथ रखकर। लगता है कि ओके जानु एक ऐसे लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है, जो मॉर्डन के साथ साथ थोड़ा सा रूढ़िवादी भी है।

फिल्‍म 13 जनवरी 2017 को रिलीज होने जा रही है। पोस्टर पर साफ लिखा हुआ है कि फिगर आउट कर लेंगे 13 जनवरी को। गौरतलब है कि आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को आशिकी 2 में दर्शक देख चुके हैं।