मुम्बई। रविवार की रात अक्षय कुमार के घर एक पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ पहुंचे। इस पार्टी का आयोजन अक्षय कुमार ने एक के बाद एक तीन बड़ी हिट फिल्में एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रुस्तम देने की खुशी में किया।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जो 3000 करोड़ के क्लब में एंट्री मार चुके हैं और एक साल के अंदर तीन 100 करोड़ कलेक्शन वाली फिल्में देना भी बड़ी बात है।
इस पार्टी में विल स्मिथ के अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, ईशा गुप्ता, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आए। हालांकि, बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर नहीं आए। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी पार्टी में दिखाई नहीं दिए, जो कि आयोजन स्थल के बगल में रहते हैं।
जानकारी के अनुसार रात नौ बजे शुरू हुई पार्टी में अक्षय कुमार ने अभिनेता विल स्मिथ की खूब मेहमाननिवाजी की। हालांकि, अन्य सितारों के लिए भी अच्छा खासा बंदोबस्त था। बॉलीवुड सितारों ने विल स्मिथ के साथ अच्छा समय व्यतीत किया। अक्षय कुमार जॉली एलएलबी 2 वाले गेटअप में नजर आए।