Monday, March 30, 2026
Home Gossip/News बागी 2 के लिए चीनी एक्‍शन निर्देशन से प्रशिक्षण लेंगे टाइगर

बागी 2 के लिए चीनी एक्‍शन निर्देशन से प्रशिक्षण लेंगे टाइगर

0
175

मुम्‍बई। यदि आपको टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत बागी एक्‍शन के कारण पसंद आई थी तो आपके लिए एक और खुशख़बर है कि बागी 2 में टाइगर श्रॉफ उससे भी उत्‍तम दर्जे के एक्‍शन सीनों के लिए तैयारी करने का मन बना चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, फिल्‍ममेकर साजिद नाडियाडवाला के बैनर ने अपनी हिट फिल्‍म बागी के सीक्‍वल की तैयारियां शुरू कर दी है।

इसके तहत एक्‍शन अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक्‍शन सीनों के प्रशिक्षण के लिए बीजिंग जाएंगे, जहां पर टाइगर श्रॉफ को विश्व के मशहूर एक्शन निर्देशक टोनी चिंग प्रशिक्षित करेंगे।

इससे पहले शाओलिन सॉकर के एक्‍शन निर्देशक टोनी चिंग ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्‍म कृष के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो इस फिल्‍म की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है। हालांकि, अभिनेत्री को लेकर किसी भी तरह की बात सामने नहीं आई।

फिलहाल, टाइगर श्रॉफ सब्‍बीर खान निर्देशित मुन्‍ना माइकल फिल्‍म कर रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ नजर आएंगे।