Thursday, March 26, 2026
Home Latest News श्रीदेवी को ऑफर हुआ बाहुबली में शिवगामी का किरदार, लेकिन…

श्रीदेवी को ऑफर हुआ बाहुबली में शिवगामी का किरदार, लेकिन…

0
364

मुम्‍बई। जी हां, भारत की सबसे महान फिल्‍मों में शुमार हो चुकी बाहुबली सीरीज में शिवगामी का किरदार बॉलीवुड हवा हवाई श्रीदेवी को ऑफर हुआ था। लेकिन, श्रीदेवी और बाहुबली निर्माताओं के बीच डील फाइनल नहीं हो सकी।

दरअसल, बाहुबली में शिवगामी के किरदार के लिए निर्माता निर्देशक श्रीदेवी को लेना चाहते थे। फिल्‍म बाहुबली की पटकथा भी श्रीदेवी को पसंद आ गई थी। मगर, बात मेहनताने पर आकर अटक गई।

कहा जा रहा है कि श्रीदेवी ने दक्षिण भारत के ए श्रेणी के अभिनेताओं जितना मेहनताना मांग लिया, जो निर्माताओं के बजट से बाहर था। ऐसे में निर्माता निर्देशक ने श्रीदेवी को ड्रॉप करते हुए राम्‍या कृष्‍णन को शिवगामी के किरदार के लिए चुना, जो बाहुबली में छा गईं।

वैसे देखा जाए तो राम्‍या कृष्‍णन से बेहतर शिवगामी का किरदार श्रीदेवी नहीं निभा पाती क्‍योंकि उस किरदार के लिए आंखों की चमक के अलावा भरे हुए आकर्षक शरीर की भी जरूरत थी, जो राम्‍या कृष्‍णन के पास है।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि श्रीदेवी ने बाहुबली जैसी ही फिल्‍म पुली की, जिसमें अभिनेत्री श्रीदेवी अभिनेता विजय के साथ नजर आईं। लेकिन, फिल्‍म पुली बॉक्‍स ऑफिस पर अपना करतब दिखाने में असफल रही।