Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सलमान खान की अगली फिल्‍म में होंगी जय हो स्‍टार डेजी शाह!

सलमान खान की अगली फिल्‍म में होंगी जय हो स्‍टार डेजी शाह!

0
262

मुम्‍बई। फिल्‍म ट्यूबलाइट स्‍टार सलमान खान अपनी अगली फिल्‍म में डेजी शाह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं, जो सलमान खान स्‍टारर फिल्‍म जय हो में लीड भूमिका निभा चुकी हैं।

यशराज फिल्‍म्‍स की टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे। भले ही फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने में अभी काफी समय पड़ा है। लेकिन, फिल्‍म अपनी स्‍टार कास्‍ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

डेजी शाह ने 300 डांसरों के साथ शूट किया नया गाना

ख़बर है कि इस फिल्‍म में सलमान खान की करीबी डेजी शाह भी अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं। डेजी शाह को पिछली बार बॉलीवुड फिल्‍म हेट स्‍टोरी 3 में देखा गया था। वैसे भी सलमान खान अपनी करीबी अभिनेत्रियों की सहायता करने में पीछे नहीं हटते हैं।

इसके अलावा फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आ सकती हैं क्‍योंकि फिल्‍म में दो लीड नायिकाओं की जरूरत है। फिल्‍म में सलमान खान 13 वर्षीय लड़की के पिता की भूमिका अदा करने वाले हैं। फिल्‍म का निर्माण सलमान खान का बैनर ही कर रहा है।