Friday, April 10, 2026
Home Latest News कियारा आडवाणी ने शुरू की महेश बाबू अभिनीत भारत अने नेनु की...

कियारा आडवाणी ने शुरू की महेश बाबू अभिनीत भारत अने नेनु की शूटिंग

0
458

हैदराबाद। सोमवार को हैदराबाद में लैंडिंग करने के बाद बॉलीवुड और टॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्‍म भारत अने नेनु की शूटिंग शुरू कर दी है।

Machine Movie

फिल्‍म भारत अने नेनु में कियारा आडवाणी लीड भूमिका में नजर आएंगी जबकि महेश बाबू फिल्‍म में मुख्‍य मंत्री का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

फिल्‍म स्‍पाइडर के टीजर में दिखा महेश बाबू का स्‍वैग

फिल्‍म भारत अने नेनु के इस शूटिंग शेड्यूल में तेलुगू सुपर स्‍टार महेश बाबू भी शामिल होंगे क्‍योंकि इस शूटिंग चरण के दौरान कियारा आडवाणी और महेश बाबू के बीच महत्‍वपूर्ण सीन शूट किए जाएंगे।

बता दें कि इस फिल्‍म का निर्देशन कोरताला सिवा कर रहे हैं, जो इससे पहले मिर्ची, श्रीमंमुडू और जनता गैरिज जैसी सुपरहिट फिल्‍में दे चुके हैं।