Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News द फील्‍ड में अभय देओल की पत्‍नी बनेंगी शमता अंचन

द फील्‍ड में अभय देओल की पत्‍नी बनेंगी शमता अंचन

0
391

मुम्‍बई। जाने माने फिल्‍मकार आशुतोष गोवरिकर के लोकप्रिय टीवी शो एवरेस्‍ट से अभिनय डेब्‍यु करने वाली शमता अंचन कनेडियन फिल्‍म द फील्‍ड में अभिनेता अभय देओल की पत्‍नी का किरदार अदा करेंगी।

Shamata Anchan Twitter

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकप्रिय टीवी शो बिन कुछ कहे अदाकारा शमता अंचन को इसी टीवी शो की शूटिंग के दौरान यह फिल्‍म ऑफर हुई थी। फिल्‍म द फील्‍ड को मुम्‍बई और दिल्‍ली में शूट किया गया है। फिल्‍म द फील्‍ड हिंदी इंग्‍लिश भाषा में होगी।

गौरतलब है कि फिल्‍म द फील्‍ड की शूटिंग कुछ महीने पहले ही दिल्‍ली में की गई थी। फिल्‍म द फील्‍ड में अभय देओल पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे और लैंड माफिया से लोहा लेते नजर आएंगे।

Abhay Deol Instagram

फिल्‍म द फील्‍ड में अभय देओल, शमता अंचन के अलावा नीरज काबी और रोनित रॉय भी अहम किरदार में होंगे।