Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News आखिरकार, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के हाथ लगी बड़े बजट की फिल्‍म

आखिरकार, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के हाथ लगी बड़े बजट की फिल्‍म

0
274

मुम्‍बई। लंबे समय से बड़े पर्दे पर आने के लिए जद्दोजहद कर रही पवित्र रिश्‍ता अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के हाथ एक बड़े बजट की फिल्‍म लगी है। जी हां, सुशांतसिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे अगले साल बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

Twitter Ankita Lokhande

पिछले कुछ समय से टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का नाम कई बॉलीवुड प्रोजेक्‍टों से जोड़ा जा रहा था। लेकिन, अंकिता लोखंडे ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, ‘मैं कंगना रनौट के साथ फिल्‍म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्‍यु करने जा रही हूं।’

इस फिल्‍म में अंकिता लोखंडे झलकारीबाई का किरदार अदा करेंगी, जो रानी लक्ष्‍मीबाई का दाहिना हाथ मानी जाती थीं। इस किरदार के लिए टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने विशेष तौर पर तलवार प्रशिक्षण भी ले लिया है।

Twitter Ankita Lokhande

हालांकि, इस फिल्‍म को लेकर कंगना रनौट और फिल्‍मकार केतन मेहता के बीच विवाद चल रहा है। दरअसल, कंगना रनौट इस फिल्‍म को पहले केतन मेहता के निर्देशन में करने वाली थी। कुछ मतभेद होने के कारण कंगना रनौट और केतन मेहता अलग हो गए।

हाल ही में कंगना रनौट ने इस फिल्‍म को फिल्‍म निर्देशक कृष के साथ वाराणसी में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया। फिल्‍म की कहानी बाहुबली लेखक केवी विजयेंद्र लिख रहे हैं। लेकिन, केतन मेहता ने कंगना रनौट पर आइडिया हाइजैक करने का आरोप लगाया है।

More News