Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News पक्‍की ख़बर! अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा करेंगे स्‍क्रीन शेयर

पक्‍की ख़बर! अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा करेंगे स्‍क्रीन शेयर

0
284

मुम्‍बई। जी हां, ख़बर एकदम पक्‍की है कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पांच साल बाद एक बार फिर से स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस बार भी बड़े पर्दे पर इस इश्‍कजादे जोड़ी को यशराज फिल्‍म्‍स बैनर लेकर आएगा।।

Yashraj Films

यशराज फिल्‍म्‍स बैनर तले बनने वाली फिल्‍म संदीप और पिंकी फरार का निर्देशन दिबाकर बनर्जी करेंगे। दिबाकर बनर्जी और यशराज फिल्‍म्‍स तीसरी बार एक साथ आ रहे हैं।

जारी प्रेस बयान के अनुसार दिबाकर बनर्जी ने कहा, ‘मैं ऐसा अनुभव कर रहा हूं, जैसे अपनी पहली फिल्‍म के समय कर रहा था। फिल्‍म की कहानी ऐसे दो लोगों के बारे में है, जो एक दूसरे के साथ खड़े नहीं हो सकते, और एक दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते हैं।’

Yashraj Films

अर्जुन कपूर ने संदीप और पिंकी फरार के साथ जुड़ने को घर वापसी करार दिया क्‍योंकि अर्जुन कपूर ने यशराज फिल्‍म्‍स बैनर तले ही अपने फिल्‍मी कैरियर की शुरूआत की थी।

परिणीति चोपड़ा ने कहा, ‘मैं और अर्जुन कपूर हमेशा दिबाकर बनर्जी के साथ फिल्‍म करने के लिए सोचते थे। मैं इस फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍साहित हूं।’

More News