Thursday, March 26, 2026
Home Latest News एकता कपूर की कैंपेन के लिए निर्वस्‍त्र हुई अभिनेत्री काम्‍या पंजाबी

एकता कपूर की कैंपेन के लिए निर्वस्‍त्र हुई अभिनेत्री काम्‍या पंजाबी

0
537

मुम्‍बई। काम्‍या पंजाबी टेलीविजन जगत की बेबाक और बिंदास अदाकारा कही जाती हैं। इस बार भी काम्‍या पंजाबी ने बोल्‍ड कदम उठाते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

TV Serial

जी हां, काम्‍या पंजाबी ने एकता कपूर की कैंपेन #LipstickRebellion का हिस्‍सा बनते हुए अपने इंस्‍टाग्राम खाते पर एक तस्‍वीर शेयर की। इस तस्‍वीर में काम्‍या पंजाबी निर्वस्‍त्र दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि, इस तस्‍वीर को कुछ ही मिनटों बाद काम्‍या पंजाबी ने हटा दिया था।

इस तस्‍वीर के साथ काम्‍या पंजाबी ने लिखा था, ‘वह कहते हैं कि वैसी औरत मत बनो… दूसरी औरत मत बनो… तलाकशुदा महिला… एकल मां… पर मैं वैसी महिला हूं… हर समय मैं अपनी लिपस्‍टिक लगाती हूं, मैं हंसती हूं। क्‍योंकि मैं वास्‍तव में अपने जैसी बन रही हूं। भले ही दुनिया सहमत हो या नहीं, मैंने हमेशा अपनी की है, तुम तुम्‍हारी नहीं।’

Instagram

हैरानी की बात तो यह है कि इतनी बोल्‍ड तस्‍वीर डालने के बाद और इतने तीखे शब्‍द लिखने के बाद शक्‍ति अस्‍तित्‍व के एहसास की अदाकारा काम्‍या पंजाबी थोड़ी सी आलोचना भी सहन नहीं कर पाई और फोटो को अपने सोशल मीडिया खाते से डिलीट कर दिया।

इसलिए किसी अनुभवी ने कहा है, करने से पहले सोच दफा सोच लो। शायद, काम्‍या पंजाबी ने भी इतना बोल्‍ड कदम उठाने से पहले सोचा होता है। काम्‍या पंजाबी ने अपने खाते से फोटो भले ही हटा दी हो, लेकिन, सोशल मीडिया पर काम्‍या पंजाबी की फोटो जंगल में आग की तरह फैल रही है।

बता दें कि #LipstickRebellion कैंपेन एकता कपूर की पेशकश लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। इस कैंपेन में टेलीविजन जगत की बड़ी बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हो रही हैं। लेकिन, काम्‍या पंजाबी जितना बोल्‍ड कदम किसी ने नहीं उठाया।

More News