Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में नजर आएंगी श्रीदेवी और संजय दत्‍त की जोड़ी

इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में नजर आएंगी श्रीदेवी और संजय दत्‍त की जोड़ी

0
289

मुम्‍बई। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त और अभिनेत्री श्रीदेवी 25 साल बाद दुबारा स्‍क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस जोड़ी को पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्‍म गुमराह में देखा गया था।

जानकारी के अनुसार करण जौहर के बैनर की फिल्‍म शिद्दत में श्रीदेवी और संजय दत्‍त अहम भूमिका में दिखेंगे जबकि आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा और आदित्‍य रॉय कपूर भी नजर आएंगे।

Instagram

फिल्‍म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करने वाले हैं, जो इससे पहले आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर को लेकर 2 स्‍टेट्स बना चुके हैं। फिल्‍म शिद्दत की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है। फिल्‍म शिद्दत एक पीरियड प्रेम कथा है, जिसको बहुत पहले करण जौहर के पिता यश जौहर बनाना चाहते थे।

इसके फिल्‍म के लिए करण जौहर ने ऋतिक रोशन को भी अप्रोच की गई थी, लेकिन, ऋतिक रोशन मोहनजो दड़ो जैसी पीरियड फिल्‍म करने के बाद एक और पीरियड फिल्‍म के लिए तैयार नहीं हुए।

More News