Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News फर्स्‍ट वीकेंड कलेक्शन में बागी और फ्लाइंग जट्ट से पिछड़ी मुन्ना माइकल!

फर्स्‍ट वीकेंड कलेक्शन में बागी और फ्लाइंग जट्ट से पिछड़ी मुन्ना माइकल!

0
521

मुम्बई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ अभिनीत और निर्देशक सब्‍बीर खान निर्देशित फिल्‍म मुन्‍ना माइकल बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म बागी जैसा करिश्‍मा दिखाने से बुरी तरह चूक गई है। इतना ही नहीं, मुन्‍ना माइकल का बॉक्‍स ऑफिस पर फर्स्‍ट वीकेंड प्रदर्शन फ्लाइंग जट्ट से भी बेहतर नहीं है।

ट्रेड विश्‍लेषक तरन आदर्श के अनुसार पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई अभिनेता टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत फिल्‍म मुन्‍ना माइकल ने पहले दिन लगभग 6.65 करोड़ का कारोबार किया जबकि दूसरे दिन फिल्‍म का बॉक्‍स ऑफिस पर कलेक्‍शन 6.32 करोड़ के आस पास रहा और तीसरे दिन रविवार को फिल्‍म ने लंबी छलांग लगाते हुए हुए 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया।

इसके बावजूद भी फिल्‍म मुन्‍ना माइकल टाइगर श्रॉफ की पिछली दो फिल्‍मों बागी और फ्लाइंग जट्ट का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही।

जानकारी के मुताबिक बागी ने पहले वीकेंड पर 38.58 करोड़ का कारोबार किया था जबकि फ्लाइंग जट्ट, जो गुरूवार को रिलीज हुई थी, ने बॉक्‍स ऑफिस पर शुरूआती चार दिनों में 29.45 करोड़ का कारोबार किया, और फर्स्‍ट वीकेंड पर फिल्‍म का कलेक्‍शन 22.35 करोड़ रहा था जबकि मुन्‍ना माइकल का फर्स्‍ट वीकेंड कलेक्‍शन 21.67 करोड़ के आस पास रहा।

बता दें कि मुन्‍ना माइकल में सब्‍बीर खान और टाइगर श्रॉफ ने तीसरी पर साथ काम किया। इससे पहले सब्‍बीर और टाइगर हीरोपंती और बागी में काम कर चुके हैं। निधि अग्रवाल ने मुन्‍ना माइकल से बॉलीवुड डेब्‍यु किया है।

More News