Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News टीवी सीरीज ‘देव’ से होगी अभिनेता आशीष चौधरी की दमदार वापसी!

टीवी सीरीज ‘देव’ से होगी अभिनेता आशीष चौधरी की दमदार वापसी!

0
348

मुम्बई। धमाल सीरीज की फिल्मों में बोमन का किरदार निभा चुके अभिनेता आशीष चौधरी जल्द ही छोटे पर्दे पर दमदार किरदार में नजर आएंगे।

ख़तरों के खिलाड़ी सीजन सिक्स का खिताब अपने नाम कर चुके आशीष चौधरी कलर्स टीवी के नये जासूसी, क्राइम थ्रिलर शो देव में देव आनंद बर्मन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

हालांकि, पहले इस टीवी शो का नाम देव आनंद रखा गया था। लेकिन, अभिनेता देव आनंद के परिवार की ओर से एतराज प्रकट किए जाने पर टीवी शो के नाम पर कैंची चली और देव हो गया।

पांच अगस्त से शुरू होने जा रहे देव में आशीष चौधरी एक जासूस की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि, नये रिलीज हुए पोस्टर में निर्माताओं ने सस्पेंस क्रिएट करने लिए पूछा है कि देव मोस्ट वांटेड डिटेक्टिव ओर वांटेड क्रिमिनल।

आशीष चौधरी के मुताबिक इस शो में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। इस टीवी शो में आशीष चौधरी एक्शन सीन करते हुए भी नजर आएंगे। एक सीन में तो आशीष चौधरी को 26वीं मंजिल पर लटकते हुए दिखा गया है।

इस पांच मिनट के सीन को शूट करने के लिए आशीष चौधरी को चार घंटों तक दीवार पर लटकते रहना पड़ा था। इसके कारण आशीष चौधरी का पूरा शरीर शिथिल पड़ गया था।

इसके अलावा आशीष चौधरी धमाल सीरीज की अगली फिल्म टोटल धमाल में नजर आएंगे। हालांकि, इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, यह तय होना बाकी है।

More News