Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News कंगना रनौट को इतनी बुरी तरह पीटता था अभिनेता आदित्य पंचोली!

कंगना रनौट को इतनी बुरी तरह पीटता था अभिनेता आदित्य पंचोली!

0
246

मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट, जो जल्द ही अपनी अगली फिल्म सिमरन के साथ ​सिल्वर ​स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं, ने अपने पूर्व प्रेमी आदित्य पंचोली के साथ हुए ब्रेकअप को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

कंगना रनौट ने एक टॉक शो के दौरान खुलासा किया, ‘मेरे साथ मारपीट करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि अभिनेता आदित्य पंचोली था। और मैंने आदित्य पंचोली की मारपीट से मुक्ति पाने के लिए उनकी पत्नी ज़रीना वहाब से मदद तक ली।’

दरअसल, कंगना रनौट इससे पहले कई साक्षात्कारों में खुद के साथ हुई शा​रीरिक प्रताड़ना का जिक्र कर चुकी हैं। कंगना रनौट ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘जब मैं 17 साल की थी, तो एक मेरे पिता की उम्र के व्यक्ति ने मेरे सिर पर इतनी जोर से मारा था, मेरे सिर से खून बहने लगा था। मैंने भी गुस्से में आकर उसके सिर पर सैंडल मार दिया था और उसके सिर से भी रक्त बहने लगा था। मैंने उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवायी थी। उस समय मैं खुद को बंदी महसूस करती थी और यह मेरे के लिए सबसे कठोर समय था। मुझे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।’

हालांकि, इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौट ने कभी भी उस शख्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया था। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट और अभिनेता आदित्य पंचोली दोनों तीन साल तक किसी दोस्त के घर में लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे।