Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas गौतम वासुदेव के साथ काम करने को तैयार हैं सूर्या

गौतम वासुदेव के साथ काम करने को तैयार हैं सूर्या

0
200

चेन्नई। आगामी फिल्म ‘एस 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता सूर्या ने कहा कि फिल्मकार गौतम वासुदेव ने उनसे आगामी तमिल फिल्म पर बातचीत शुरू कर दी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो वह अगले साल जरूर साथ काम करेंगे।

suriya sivakumar 001

सूर्या ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “यह फिर से साथ काम करने का समय है। चर्चा चल रही है और अगले साल इस पर काम शुरू होगा।”

सूर्या और गौतम इससे पहले ‘काका काका’ और ‘वारनम आयिरम’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले दोनों ने तमिल फिल्म ‘ध्रुव नटचतिरम’ में साथ काम किया था। हालांकि, यह पूरी नहीं हो पाई।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

-आईएएनएस