Sunday, March 29, 2026
Home Regional Cinemas डबल धमाका – राम चरण, चिरंजीवी के साथ करेंगे स्‍क्रीन शेयर

डबल धमाका – राम चरण, चिरंजीवी के साथ करेंगे स्‍क्रीन शेयर

0
150

हैदराबाद। युवा अभिनेता राम चरण अपने पिता चिरंजीवी अभिनीत तेलुगू एक्शन फिल्म ‘कैदी न.150’ को बेहतरीन बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं। ख़बर है कि कैदी नंबर 150 का निर्माण कर रहे अभिनेता राम चरण इस फिल्‍म में मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगें।

समाचार एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘हैदराबाद में इस सप्ताह के मध्य में गीत की शूटिंग हुई। इसमें पिता और बेटे दोनों एक साथ नृत्य करते दिखाई देंगें। यह दोनों कलाकारों के प्रशंसकों के लिए तोहफा होगा।’

फिल्‍मकार वीवी विनायक निर्देशित ‘कैदी न.150’ तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ का अधिकारिक रीमेक है। इसमें चिरंजीवी दोहरी भूमिकाओं में हैं और इस फिल्म के साथ वह आठ साल बाद वापसी कर रहे हैं।

अभिनेत्री काजल अग्रवाल फिल्म की नायिका हैं, जबकि तरुण अरोड़ा खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह ही पूरी हुई है। निर्माता इसे अगले साल संक्रांति के सप्ताहांत में रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

-आईएएनएस