Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News जीन की ‘दुल्‍हन’ बन गई प्रीति जिन्टा

जीन की ‘दुल्‍हन’ बन गई प्रीति जिन्टा

0
282

Gene Goodenough Priety Zintaनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अमेरिकी ब्यॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ को अपना जीवन साथी बना लिया है। फिल्मफेयर डॉट के अनुसार प्रीति जिंटा ने चोरी चोरी चुपके चुपके लॉस एंजिलिस में अपने ब्यॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ से शादी रचा ली है।

गौरतलब है कि गुडएनफ अमेरिकी बिजनेसमैन हैं और प्रीति जिन्‍टा से उम्र में भी कम हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रीति जिन्‍टा के विवाह समारोह में बहुत कम लोग शामिल हुए।

दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से कुछ कुछ चल रहा था। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही प्रीति ने शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की थी।