Wednesday, July 29, 2026
Home Regional Cinemas नागार्जुन की फिल्‍म ओम नमो वेंकटेशाय का टीजर रिलीज

नागार्जुन की फिल्‍म ओम नमो वेंकटेशाय का टीजर रिलीज

0
280

हैदराबाद। नागार्जुन और अनुष्‍का शेट्टी अभिनीत तेलुगु फिल्‍म ओम नमो वेंकटेशाय का पहला टीजर रिलीज हो चुका है।

इस फिल्‍म का निर्माण साईकृपा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है जबकि फिल्‍म का निर्देशन के राघवेंद्र राव ने किया है।

अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने जा रही नागार्जुन अभिनीत ओम नमो वेंकटेशाय हातीराम बाबा के जीवन से प्रेरित है। इसमें मुख्‍य भूमिका में नागार्जुन हैं जबकि कृष्‍णमां के रूप में अनुष्‍का शेट्टी हैं। सौरभ राज जैन भगवान वेंकटेश्‍वर के रूप में नजर आ रहे हैं।