Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News ऋषि कपूर की आत्‍मकथा में होगा सब कुछ खुल्‍लम खुल्‍ला!

ऋषि कपूर की आत्‍मकथा में होगा सब कुछ खुल्‍लम खुल्‍ला!

0
270

मुम्‍बई। अपनी बेबाक ट्विटरी के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर जल्‍द ही अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘ऋषि कपूर अनसेंसरेड – खुल्‍लम खुल्‍ला’ रिलीज करने जा रहे हैं।

अभिनेता ऋषि कपूर के बेबाकपन को देखते हुए और किताब के शीर्षक को देखते हुए बॉलीवुड वालों को थोड़ा सा सतर्क हो जाना चाहिये, खासकर, उन हस्‍तियों को जिनके राज ऋषि कपूर के मन में दफन हैं।

ऋषि कपूर ने ट्विटर खाते से जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरी ऑटोबायोग्राफी ‘ऋषि कपूर अनसेंसरेड – खुल्‍लम खुल्‍ला’ 15 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह मेरे दिल, मेरे जीवन और मेरे समय से निकली है, जैसा मैंने जिया है।’

बॉलीवुड वालों दिल थमा रखना क्‍योंकि ऋषि कपूर द्वारा पत्रकार मीना अय्यर के साथ बैठकर लिखी आत्मकथा किसी टाइम बंब से कम नहीं होगी, यकीन मानिये।