Friday, April 10, 2026
Home Gossip/News Sad News – अलविदा कह गए… वयोवृद्ध अभिनेता ओम पुरी

Sad News – अलविदा कह गए… वयोवृद्ध अभिनेता ओम पुरी

0
228

मुम्‍बई। फिल्‍मी दुनिया से बेहद बुरी ख़बर सुनने को मिल रही है कि बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया।

फिल्‍ममेकर अशोक पंडित ने ओम पुरी के देहांत की पुष्‍टि करते हुए कहा, ‘ओम पुरी को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। हम अभी उनके निवास स्‍थान पर पहुंचे हैं।’

अभिनेता ओम पुरी की मृत्‍यु का समाचार मिलते ही सिने हस्‍तियों ने ट्विटर पर अपनी अपनी तरफ से शोक व्‍यक्‍त किया।

हाल ही में ओम पुरी, सनी देओल अभिनीत फिल्‍म ‘घायल वन्स अगेन’ में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता ने पाकिस्‍तानी फिल्‍म एक्‍टर इन लॉ में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा की थी।