Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News सलमान खान के लिए फिल्‍म नहीं लिखते सलीम खान, क्‍योंकि…

सलमान खान के लिए फिल्‍म नहीं लिखते सलीम खान, क्‍योंकि…

0
243

मुंबई। अगर उनके द्वारा लिखी कोई फिल्म असफल रही तो इसके लिए उन्‍हें दोषी करार दिया जाएगा, यदि फिल्‍म अच्छी निकली तो लोग उनके बेटे के प्रयासों की सराहना करेंगे। ऐसा हम नहीं बल्‍कि खुद सलीम खान कह रहे हैं।

जी हां, जी क्लासिक ‘माई लाइफ माई स्टोरी’ के दौरान लेखक सलीम खान, जो अमिताभ बच्‍चन के लिए जावेद अख्‍तर के साथ मिलकर कई फिल्‍मों के लिए लिख चुके हैं, ने इस संबंध में खुलासा किया।

4 फरवरी से शुरू होने वाले शो में सलीम खान ने कहा, ‘यह सच नहीं है कि मैं सलमान खान के लिए फिल्में नहीं लिखता। मैंने उसके लिए ‘पत्थर के फूल’ लिखी थी, जो काफी अच्छी रही।’

बात जारी रखते हुए सलीम खान कहते हैं, ‘अब जब मैं लिखता हूं तो लोग हमेशा सवाल करते हैं कि अगर यह अच्छी है तो इसमें सलमान खान क्यों नहीं हैं? लेकिन मैं इस दुष्चक्र से बाहर आना चाहता हूं।’

सलीम खान ने आगे कहा, ‘दूसरी बात है कि जब फिल्म असफल रहती है तो यह मेरी गलती है और अगर हिट होती है तो सलमान खान का प्रयास है।’

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे