Saturday, April 11, 2026
Home Gossip/News भूमि में शेखर और शरद, एक संजय दत्‍त का दुश्‍मन को दूसरा...

भूमि में शेखर और शरद, एक संजय दत्‍त का दुश्‍मन को दूसरा दोस्‍त

0
226

मुम्‍बई। जी हां, संजय दत्‍त की आगामी फिल्‍म भूमि में शेखर सुमन और शरद केलकर दोनों ही अहम किरदार में नजर आएंगे। लेकिन, एक संजय दत्‍त के दोस्‍त के रूप में और दूसरा संजय दत्‍त के दुश्‍मन के रूप में नजर आएगा।

जानकारी के अनुसार संजय दत्‍त की आगामी फिल्‍म भूमि, जिसको उमंग कुमार निर्देशित करने जा रहे हैं, में शरद केलकर खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा, अभिनेता शेखर सुमन फिल्‍म में संजय दत्‍त के अच्‍छे दोस्‍त की भूमिका में होंगे, जो फिल्‍म में टूरिस्‍ट गाइड के किरदार में नजर आएंगे।

भूमि के निर्देशक उमंग कुमार ने खलनायक चयन संबंधी सवाल पर कहा, ‘शरद केलकर मनोभाव को प्रकट करने में सक्षम हैं। फिल्‍म भूमि के नकारात्‍मक के किरदार के लिए शरद को एकदम सही चुनाव कह सकता हूं। शरद के पास भूमि में कुछ अलग कर दिखाने का अच्‍छा मौका होगा।’


गौरतलब है कि 4 अगस्‍त 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म भूमि में अदिति राव हैदरी संजय दत्‍त की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्‍म की शूटिंग इस महीने आगरा में शुरू हो जाएगी।