Wednesday, August 19, 2026
Home Regional Cinemas जब टीवी प्रोग्रामिंग हैड ने अभिनेत्री वारु शरत कुमार से कर दी...

जब टीवी प्रोग्रामिंग हैड ने अभिनेत्री वारु शरत कुमार से कर दी ‘गंदी बात’

0
417

हैदराबाद। जी हां, एक्‍टर आर शरत कुमार की बेटी और खूबसूरत अभिनेत्री वारु शरत कुमार ने एक सार्वजनिक पत्र के जरिये यौन शोषण संबंधी चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, एक लीडिंग टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग हैड ने अभिनेत्री से कथित तौर पर यौन संबंध बनाने की इच्‍छा जाहिर की।

विक्रम वेदा अभिनेत्री ने वारु शरत कुमार ने अपने पत्र में कहा, ‘मैं एक लीडिंग चैनल के प्रोग्राम हैड के साथ मीटिंग में थी। अंधे घंटे की मीटिंग खत्‍म होने किनारे थी, उसने मुझसे कहा, ‘क्‍या हम लोग बाहर मिल सकते हैं?’ मैंने जवाब में पूछा ‘क्‍या किसी अन्‍य कार्य के लिए?’। उसने मुस्‍कराते हुए कहा, ‘नहीं नहीं… अन्‍य चीजों के लिए।’ मैंने अपने गुस्‍से को छुपाते हुए कहा, ‘माफ करो.. जाने दो।’ उसके अंतिम शब्‍द थे,’तो… बस इतना ही।’।

अभिनेत्री ने पत्र में स्‍पष्‍ट तौर पर कहा, ‘मैं फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इसलिए नहीं आई कि लोग मुझे एक मांस के टुकड़े की भांति जानें। मैं अभिनय से प्‍यार करती हूं। मैंने इसको पेशे की तरह चुना है। मैं सख्‍त मेहनत करती हूं और मैं अपने काम को अच्‍छे करती हूं।’

अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं अभिनेत्री हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं सिर्फ स्‍क्रीन पर ग्‍लैमर प्रस्‍तुत करूं। मुझे अस्‍वीकार्य व्‍यहवार के खिलाफ बोलने का अधिकार है। यह मेरा जीवन है, मेरा शरीर है और मेरी इच्‍छा है। किसी भी व्‍यक्‍ति को मुझे नीचा दिखाने की स्‍वतंत्रता नहीं है।’