Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News जूली 2 का प्रचार शुरू, बिकिनी में नजर आईं राय लक्ष्‍मी

जूली 2 का प्रचार शुरू, बिकिनी में नजर आईं राय लक्ष्‍मी

0
314

मुम्‍बई। बढ़ते हुए तापमान में आंखों की गरमाहट बढ़ाने के लिए अभिनेत्री राय लक्ष्‍मी कमर कसी चुकी हैं। इसकी पहली झलक रविवार को उस समय देखने को मिली, जब अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जूली 2 की एक तस्‍वीर साझी की।

इस तस्‍वीर में अभिनेत्री राय लक्ष्‍मी, जो सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनीत फिल्‍म अकीरा में महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आईं थी, एक पूल के किनारे बिकिनी पहने हुए खड़ी हैं।

अभिनेत्री राय लक्ष्‍मी ने कैप्‍शन में लिखा, ‘जल्‍द आ रही हूं, मेरी पहली बिकिनी तस्‍वीर, फिल्‍म जूली 2 से।’ कहा जा रहा है कि बिकिनी में खूबसूरत और दिलखेंचु दिखने के लिए अभिनेत्री ने 15 किलोग्राम वजन कम किया है।

गौरतलब है कि जूली 2 नेहा धूपिया की सुपरहिट फिल्‍म जूली का सीक्‍वल है। जूली 2 पिछले साल 12 अगस्‍त को रिलीज होनी थी। यह राय लक्ष्‍मी की 50वीं फिल्‍म है जबकि पहली हिंदी फिल्‍म, जिसमें अभिनेत्री लीड भूमिका में नजर आएंगी।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।