Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News श्रद्धा कपूर हो सकती हैं अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म में!

श्रद्धा कपूर हो सकती हैं अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म में!

0
310

मुम्‍बई। ख़बर है कि रॉक ऑन 2 गर्ल श्रद्धा कपूर, जो आज कल द क्‍वीन ऑफ मुम्‍बई हसीना की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म में नजर आ सकती हैं।

जानकारी के अनुसार टी सीरीज के संस्‍थापक स्‍व. गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित फिल्‍म मुगल में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को गायिका अनुराधा पौडवाल के किरदार के लिए साइन किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि संगीत जगत के मुगल गुलशन कुमार के जीवन में अनुराधा पौडवाल का अहम स्‍थान है और ऐसे में अनुराधा पौडवाल के किरदार के लिए ऐसी अभिनेत्री का चयन किया जा रहा है, जो अभिनय के साथ साथ गा भी सके।

हालांकि, फिल्‍मी कैफे टीम का मानना है कि अनुराधा पौडवाल के किरदार के लिए आलिया भट्ट एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकती हैं क्‍योंकि आलिया भट्ट के पास गोल मटोल चेहरा और अनुराधा पौडवाल जैसी मासूमियत है। साथ ही, श्रद्धा कपूर की तरह आलिया भट्ट भी गाने की क्षमता रखती हैं।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।