Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ‘क्रैक’ की जगह रिलीज होगी ‘टॉयलेट’, किंग खान की मुश्‍किल बढ़ी

‘क्रैक’ की जगह रिलीज होगी ‘टॉयलेट’, किंग खान की मुश्‍किल बढ़ी

0
196

मुम्‍बई। अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म क्रैक के टलने से शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म द रिंग को बॉक्‍स ऑफिस पर सोलो एंट्री का मौका मिल रहा था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा क्‍योंकि अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा क्रैक की जगह रिलीज होने जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार अभिनीत टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्‍त 2017 को रिलीज होगी। हालांकि, पहले इस फिल्‍म को 2 जून 2017 को रिलीज किया जाना था।

दरअसल, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म क्रैक की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई, जो 11 अगस्‍त 2017 को रिलीज होनी थी।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अभिनेता शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म द रिंग, जो एनएच स्‍टूडियो ने खरीद ली है, की तारीख आगे खिसक सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि शाह रुख खान और अनुष्‍का शर्मा अभिनीत फिल्‍म का अभी तक नामकरण नहीं हुआ। यह द रिंग और रहनुमा के नाम से चर्चा में है।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।