Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News First Look : बाबूमोशाय बंदूकबाज तो निकले हैं सुबह की ड्यूटी पर

First Look : बाबूमोशाय बंदूकबाज तो निकले हैं सुबह की ड्यूटी पर

0
348

मुम्‍बई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी अगली और बहुप्रतीक्षित फिल्‍म बाबूमोशाय बंदूकबाज का पहला टीजर पोस्‍टर रिलीज कर दिया है।

फिल्‍म बाबूमोशाय बंदूकबाज का निर्देशन कुशन नंदी ने किया है, जो प्रीतीश नंदी के बेटे हैं और इस फिल्‍म की कहानी एक किराये के हत्‍यारे के इर्दगिर्द घूमती है, जिसका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहे हैं।

फिल्‍म के पोस्‍टर में अभिनेता का पीछे से खींचा हुआ फोटो है। इसमें अभिनेता खुले में शौच करने जा रहे हैं, बांहों के तले रेडियो दबा रखा है, और लुंगी के पीछे देसी कट्टा टंगा हुआ है।

फिल्‍म का टीजर पोस्‍टर काफी सराहा जा रहा है। इसकी प्रशंसा करते हुए फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप ने कहा, ‘पोस्‍टर सही है, पिक्‍चर का इंतजार है।’

फिल्‍म निर्माता ने पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा, ‘गर्मी और बढ़ेगी। इस गर्मी बड़ास बाबू गरज रहे हैं।’

गौरतलब है कि पिछले साल जून में चित्रांगदा सिंह ने फिल्‍मकार कुशन नंदी के साथ हुए एक विवाद के बाद फिल्‍म से नाता तोड़ लिया था।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।