Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News अभिनेत्री उर्वशी के पति Sachin Joshi ने खरीदा Kingfisher Villa

अभिनेत्री उर्वशी के पति Sachin Joshi ने खरीदा Kingfisher Villa

0
422

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी शर्मा के पति और अभिनेता सचिन जोशी ने गोवा स्‍थित उद्योगपति विजय माल्‍या का किंगफिशर विला खरीद लिया है।

सूत्रों के मुताबिक बिजनसमैन और अभिनेता सचिन जोशी ने इस इमारत को 73.01 में खरीदा। इससे पहले सचिन जोशी की कंपनी वीकिंग वेंचर्स ने गोवा का सबसे लोकप्रिय बियर ब्रांड किंग्स बियर खरीदा था।

मीडिया से बात करते हुए सचिन जोशी ने कहा, ‘कुछ साल पहले मैं एक पार्टी में शामिल हुआ था, जो किंगफिशर विला में आयोजित की गई थी। मुझे किंगफिशर विला बहुत प्‍यारा लगा। उस दिन ख्‍याल आया था कि यदि इसको खरीदने का मौका मिले तो मैं छोडूंगा नहीं। मुझे खुशी है कि कई साल बाद आज मैं उस बात को हकीकत में बदल सका।’

उल्‍लेखनीय है कि किंगफिशर विला कर्जे में डूबे विजय माल्‍या की उन संपत्‍तियों में शामिल था, जो ऋणदाताओं के पास गिरवी पड़ी हैं। इसको तीन बार बेचने की कोशिश की गई, लेकिन, ऋणदाताओं को सफल नहीं मिली। इतना ही नहीं, इस विला का मालिक बनने के लिए सचिन जोशी को भी काफी कठिन प्रक्रियाओं के बीच से गुजरना पड़ा है।

तेलुगू फिल्‍मों से अभिनय पारी शुरू करने वाले सचिन जोशी ने अजान नामक हिंदी फिल्‍म से बॉलीवुड में कदम रखा और सनी लिओनी के साथ जैकपॉट में काम कर चुके हैं। सचिन जोशी ने अभिनेत्री उर्वशी शर्मा के साथ 2012 में शादी की थी।