मुम्बई। फिल्म निर्माता निर्देशक सुनील दर्शन लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। सुनील दर्शन के बैनर श्री कृष्णा इंटरनेशनल ने उनकी आगामी फिल्म का डिजीटल पोस्टर जारी कर दिया है।
सुनील दर्शन निर्देशित फिल्म एक हसीना थी एक दीवाना था में शिव दर्शन, जो फिल्मकार सुनील दर्शन के बेटे हैं, उपेन पटेल और नवोदित अभिनेत्री नताशा फर्नांडीज अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक संगीतकार नदीम सैफी ने तैयार किया है, संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के रूप में प्रख्यात हैं।
जानकारी के अनुसार सुनील दर्शन लगभग दस साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, इससे पहले सुनील दर्शन ने बॉबी देओल और उपेन पटेल निर्देशित फिल्म शाकालाका बूम बूम निर्देशित की थी। इसके अलावा फिल्मकार सुनील दर्शन अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं।