Wednesday, September 23, 2026
Home Latest News आव तारु करी नाखु ट्रेलर : बाप बेटों की मजेदार कैमिस्‍ट्री

आव तारु करी नाखु ट्रेलर : बाप बेटों की मजेदार कैमिस्‍ट्री

0
303

अहमदाबाद। टिक्कू तल्सानिया, अमर उपाध्याय और आदित्य कपाड़िया अभिनीत गुजराती फिल्‍म आव तारु करी नाखु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्‍मकार राहुल मेवावाला निर्देशित फिल्‍म आव तारु करी नाखु का ट्रेलर 1990 के दशक की सुपरहिट हास्‍य फिल्‍म आंखें की याद दिलाता है। हालांकि, इस कहानी आंखें से काफी अलग है।

फिल्‍म में अमर उपाध्‍याय और आदित्‍य कपाड़िया, जो टिक्‍कू तल्‍सानिया के बेटों की भूमिका हैं, की मां के देहांत के बाद टिक्‍कू तल्‍सानिया दूसरी शादी कर लेते हैं। इसके बाद दोनों बेटे अपने पिता की दूसरी शादी तुड़वाने के लिए जो हाथकंडे अपनाते हैं, वो हास्य स्थितियां पैदा करते हैं।

दो मिनट बाइस सैकेंड्स का ट्रेलर शुरू से अंत तक पूरा मनोरंजन करता है। ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि 2 जून को सिनेमा घर के अंदर ठहाके सुनाई देंगे। फिल्‍म ट्रेलर के अंत में स्‍पष्‍ट किया गया है कि यह पूरी तरह पारिवारिक ड्रामा है।

गुजराती हास्‍य फिल्‍म आव तारु करी नाखु का निर्माण विकास वर्मा और सन्‍नी गोयल द्वारा जयप्रकाश गोयनका, सफदर लिंखेड़ावाला और धिमिर पीपावत के साथ मिलकर किया गया है।