मुम्बई। छोटे पर्दे के भगवान श्रीकृष्ण अभिनेता विशाल करवाल का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को इंडोनेशिया की एक बोल्ड मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम खाते से रिलीज किया, जो देखते ही देखते वायरल हो चला।
हालांकि, इस वीडियो को लेकर परमअवतार श्रीकृष्ण अभिनेता विशाल करवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए लड़की के दावे को झूठा करार दिया है। बता दें कि एक्टर विशाल करवाल ने फिल्मकार विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 लंदन से बॉलीवुड डेब्यु किया था।
गेब्बी वेस्टा नामक मॉडल ने अपने सोशल मीडिया खाते पर वीडियो को अपलोड करने के साथ काफी लंबा चौड़ा संदेश भी लिखा है, जिसको समझ पाना मुश्किल है। लेकिन, इस वीडियो में गेब्बी वेस्टा कथित तौर पर एक्टर विशाल करवाल को कॉफी दे रही हैं।
यह वीडियो विशाल करवाल के लिए मुसीबत बन सकता है क्योंकि गेब्बी वेस्टा स्वयं को बैड गर्ल कहती हैं और उनका खाता नग्न तस्वीरों से भरा हुआ है। यह वीडियो गेब्बी वेस्टा ने किसी ओर से लिया है या गेब्बी वेस्टा के खुद के घर का ही है, इस बात की पुष्टि करना मुश्किल है क्योंकि विशाल करवाल भी इस वीडियो को फर्जी बता चुके हैं।
मगर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मॉडल गेब्बी वेस्ता विशाल करवाल को पिछले दो साल से जानती है और दोनों की मुलाकात सिंगापुर में हुई थी। सुनने में आया है कि हाल ही में विशाल करवाल भी इंडोनेशिया जाकर आए हैं।