Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News झांसी की रानी के किरदार में कुछ ऐसी दिख रही हैं कंगना...

झांसी की रानी के किरदार में कुछ ऐसी दिख रही हैं कंगना रनौट!

0
309

मुम्बई। अभिनेत्री कंगना रनौट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन आॅफ झांसी’ की शूटिंग राजस्थान में बड़े जोर शोर से चल रही है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में कंगना रनौट जंच रही हैं।

हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका के शूटिंग स्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से इन तस्वीरों को आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया गया।

Rani of Jhansi ???????????????? #kanganaranaut #ranilaxmibai #manikarnika #raniofjhansi #bollywood #queen

A post shared by Kangana Ranaut FC (@kangsranaut) on

यह तस्वीरें कंगना रनौट के किसी करीबी ने शूटिंग स्थल से शूटिंग के दौरान खींचकर सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनको कंगना रनौट के प्रशंसकों की ओर से गजब का समर्थन मिल रहा है।

आम तौर पर फिल्म निर्माता निर्देशक कलाकारों का गेटअप शेयर करने से बचते हैं ताकि लोगों में जिज्ञासा बनी रहे, लेकिन, मणिकर्णिका के मामले में ऐसा नहीं लग रहा है क्योंकि शूटिंग स्थल से निरंतर कंगना रनौट की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Royal ???????? #kanganaranaut #manikarnika #bollywood

A post shared by Kangana Ranaut FC (@kangsranaut) on

सूत्रों का कहना है कि फिल्म निर्माता और कंगना रनौट स्वयं चाहती हैं कि उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में निरंतर बात चलती रहे।