Friday, April 3, 2026
Home Latest News सुशांतसिंह राजपूत की अगली फिल्म में एआर रहमान देंगे संगीत

सुशांतसिंह राजपूत की अगली फिल्म में एआर रहमान देंगे संगीत

0
206

मुम्बई। सुशांतसिंह राजपूत की अगली फिल्म, जो द फॉल्ट इन अवर स्टार्स की रीमेक है, से मशहूर संगीतकार एआर रहमान जुड़ चुके हैं। फिल्म का निर्देशन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा करने वाले हैं। यह मुकेश छाबड़ा की डेब्यु फिल्म है।

फिल्म का संगीत तैयार करने के लिए एआर रहमान को साइन किया गया है। इस बारे में बात करते हुए एआर रहमान ने कहा, ‘जब मैंने फिल्म की पटकथा सुनी। और फिल्म संगीत पर विचार विमर्श किया तो मामला काफी रोचक लगा। मैं फिल्म में संगीत देने के लिए उत्सुक हूं।’

​कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने जारी बयान में कहा, ‘वैसे तो मैंने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर संगीतकार एआर रहमान के साथ बहुत बार काम किया है। लेकिन, उनका मेरी पहली निर्देशित फिल्म के लिए संगीत तैयार करने के लिए सहम​त होना, मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।’