Saturday, March 28, 2026
Home Latest News उतरन स्टार रश्मि देसाई की जिंदगी में आ चुका है सपनों का...

उतरन स्टार रश्मि देसाई की जिंदगी में आ चुका है सपनों का राजकुमार?

0
810

नदीश संधु से अलग होने के बाद अपने कैरियर पर फॉक्‍स करने वाली रश्मि देसाई एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार रश्मि देसाई अपने काम को लेकर नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

उतरन अदाकारा रश्मि देसाई लंबे समय से टेलीविजन से दूर हैं। पिछली बार रश्मि देसाई को दिल से दिल तक में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था।

गौरतलब है कि रश्मि देसाई को टीवी शो उतरन के सेट पर नदीश संधू के साथ प्‍यार हुआ था और दोनों ने साल 2012 में वैवाहिक जीवन शुरू किया, जो लंबे समय तक टिक न सका। अंत दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया।

मायानगरी में चर्चा है कि इनदिनों रश्मि देसाई एक हीरा व्‍यापारी और अभिनेता अरहान खान को डेट रही हैं। दोनों ही एक दूसरे को अच्‍छा दोस्‍त बताते हैं। अरहान खान दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में अभिनय कर चुके हैं और बढो बहू में भी नजर आए थे।

रश्मि और अरहान की मुलाकात साल 2017 में हुई। दोनों में मुलाकातों का सि‍लसिला जारी हुआ और मुलाकात दोस्‍ती और कथित तौर पर प्रेम में बदल चुकी हैं।

मीडिया से बात करते हुए सूत्रों ने खुलासा किया है कि दोनों एक दूसरे को एक दूजे का पूरक मानते हैं और इस साल के अंत या अगले साल की शुरूआत में वैवाहिक जीवन शुरू कर सकते हैं।