Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दिखेंगी शाहिद कपूर और पंकज कपूर की युगलबंदी

सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दिखेंगी शाहिद कपूर और पंकज कपूर की युगलबंदी

0
421

कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्‍म जर्सी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जर्सी के संबंध में ताजातारीन ख़बर यह है कि इस फिल्‍म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार जर्सी में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे और उनके पिता का किरदार पंकज कपूर अदा करते हुए नजर आएंगे। पिछली दफा इस जोड़ी को फिल्‍म शानदार में देखा गया था, जो बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्‍म की लीड हीरोइन के लिए मृणाल ठाकुर के नाम पर मोहर लगी है, जो सुपर 30 और बाटला हाउस में अपनी अदाकारी के जलवे दिखा चुकी हैं।