Saturday, October 24, 2026
Home Latest News सनी सिंह और सोनाली सैगल अभिनीत 'मॉम-कॉम' जय मम्मी दी का ट्रेलर...

सनी सिंह और सोनाली सैगल अभिनीत 'मॉम-कॉम' जय मम्मी दी का ट्रेलर हुआ रिलीज!

0
367

सनी सिंह और सोनाली सैगल अभिनीत कॉमेडी ड्रामा ‘जय मम्मी दी’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसमें दो माताओं की कहानी और उनके बीच की नोकझोंक को दिखाया गया है।

सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लन जो सनी और सोनाली की माँ की भूमिका निभा रहीं है। फ़िल्म का ट्रेलर हँसी के ठहाकों से भरपूर है, जिसके बाद हर किसी की नजरें फ़िल्म की रिलीज पर टिकी हैं। 

वही, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर साझा किया है और लिखते है,”Saare Bolo Jai Mummy Di! Watch the #JaiMummyDiTrailer”

“जय मम्मी दी” एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है, जिसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से दो माताओं की नोकझोंक ही उनके बच्चों और दोनों परिवारों के अन्य सदस्यों के बीच केमिस्ट्री को बढ़ावा देती है।

“जय मम्मी दी” नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 17 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।