Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News OMG! अनन्‍या पांडे की कॉमिटमेंट : 23 घंटे काम ही काम

OMG! अनन्‍या पांडे की कॉमिटमेंट : 23 घंटे काम ही काम

0
313

हाल ही में पति, पत्‍नी और वो में नजर आईं चंकी पांडे की पुत्री अनन्‍या पांडे का कैरियर बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रहा है। ऐसे में अनन्‍या पांडे की व्‍यस्‍तता बढ़ने की संभावनाएं तो शत प्रतिशत है।

ख़बर मिली है कि अनन्‍या पांडे इनदिनों अपनी कॉमिटमेंट को पूरा करने के लिए कई कई घंटे निरंतर काम कर रही हैं। हद तो तब हुई, जब अनन्‍या पांडे ने अपनी अगली फिल्‍म खाली पीली की शूटिंग के लिए निरंतर 23 घंटे काम किया।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में अनन्‍या पांडे ने एक शूटिंग शेड्यूल के अंतर्गत सुबह आठ बजे शूटिंग शुरू की, जो अगली सुबह आठ बजे तक निरंतर चलती रही, लगभग 23 घंटों तक शूटिंग शेड्यूल।

दरअसल, अनन्‍या पांडे खाली पीली की शूटिंग के अलावा पटकथाओं को सुनने, दूसरे कार्यक्रमों में अपनी उपस्थि‍ति दर्ज करवाने आदि के कार्य भी कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो फरवरी के अंत में अनन्‍या पांडे नयी फिल्‍म की शूटिंग भी आरंभ कर देगी, उसके पास काफी फिल्‍में लाइन में हैं।